Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsYouth Protest Over Delayed Rourkela-Tatanagar MEMU Train
राउरकेला-टाटानगर मेमू के लेट होने पर भड़के युवक, लोको पायलट से अभद्रता

राउरकेला-टाटानगर मेमू के लेट होने पर भड़के युवक, लोको पायलट से अभद्रता

संक्षेप:

राउरकेला-टाटानगर मेमू ट्रेन शुक्रवार को 4 घंटे लेट हुई, जिससे 10-15 युवकों की परीक्षा छूट गई। युवकों ने लोको पायलट से ट्रेन रोकने पर बकझक की, जिससे हंगामा हुआ। घटना गम्हरिया और सीनी स्टेशन के बीच हुई। आरपीएफ जवानों ने मौके पर जाकर शांति स्थापित की। ट्रेन की लेट होने से यात्रियों में असंतोष है।

Dec 14, 2025 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

राउरकेला-टाटानगर मेमू ट्रेन के शुक्रवार को लेट होने पर दर्जनों युवक भड़क उठे। युवकों ने लोको पायलट से ट्रेन रोकने पर बकझक की, जिससे हंगामा हो गया। घटना सीनी और गम्हरिया स्टेशन के बीच शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है। सूचना के अनुसार, राउरकेला मेमू ट्रेन के टाटानगर आने का समय सुबह 9.20 बजे है, लेकिन ट्रेन दोपहर 1.35 बजे टाटानगर आई। इससे ट्रेन पर सवार 10-15 युवकों की परीक्षा छूट गई। युवकों को लोको पायलट व अन्य रेलकर्मियों ने समझाकर शांति कराया। सूचना के अनुसार, गम्हरिया से करीब 4 किमी पूर्व सिग्नल नहीं होने से मेमू ट्रेन करीब डेढ़ घंटे खड़ी रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे पूर्व चक्रधरपुर व सीनी के बीच करीब दो घंटे से ज्यादा लेट हो गई थी जबकि पूरे रास्ते रेंगते चल रही थी। युवकों के भड़कने की सूचना पाकर आरपीएफ जवान मौके पर गए थे, तबतक ट्रेन निकल गई थी। इससे युवकों की पहचान नहीं हो सकी। इधर, लोको पायलट द्वारा चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय को घटना की जानकारी दी गई है। मालूम हो कि, चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों के लेट चलने से एक्सप्रेस एवं लोकल ट्रेनों के यात्री परेशान हैं। एक ट्रेन के लेट होने से यात्रियों की दूसरे मार्ग की ट्रेन छूट जाती है। इससे टाटानगर स्टेशन पर कई बार हंगामे का माहौल होने के साथ यात्री शिकायत भी दर्ज कराते हैं, लेकिन रेल मंडल यात्रियों की परेशानी पर ध्यान नहीं देता। इससे पूर्व ट्रेन लेट होने पर नाराज लोगों ने लाइन जाम करने के साथ स्टेशनों पर हंगामा कर चुके हैं।