किशोरियों के लिए दो दिवसीय लीडरशिप ट्रेनिंग का आयोजन
सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन ने जुगसलाई के होटल में किशोरी लड़कियों के लिए लीडरशिप ट्रेनिंग का आयोजन किया। इसका उद्देश्य आत्मविश्वास, संवाद क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना था। सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने सकारात्मक नेतृत्व की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में जेंडर और नेतृत्व के विषयों पर जानकारी दी गई।

सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन (युवा) की ओर से जुगसलाई के एक होटल में किशोरी लड़कियों के लिए लीडरशिप ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किशोरियों में नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास, संवाद क्षमता एवं निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना था। सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने कहा कि एक सच्चा लीडर अपने घर, परिवार, विद्यालय और समाज में सकारात्मक अगुवाई करता है। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंजना देवगम ने प्रतिभागियों को जेंडर एवं यौनिकता की अवधारणा, जेंडर और सेक्स के बीच अंतर, नेतृत्व की समझ एवं एक अच्छे नेता की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की कार्यकर्ता अंजना देवगम, कापरा एवं ललिता भगत, सिकंदर सोय, अरूप मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


