परसुडीह में हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत
परसुडीह थाना क्षेत्र में सालगाझरी रेलवे फाटक के पास एक युवक की हाइवा की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमित मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
परसुडीह थाना अंतर्गत सालगाझरी रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह हाइवा की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि इसके पूर्व भी कई बार घटनाएं हुई है पर प्रशासन इसपर कोई कार्रवाई नहीं करता है। मृतक की पहचान शंकरपुर निवासी सुमित मुंडा के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुमित मुंडा रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे बाइक से टाटा मोटर्स में ड्यूटी के लिए निकले थे। सलगाजूड़ी हनुमान मंदिर के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक हाईवा ने ओवरटेक करने का प्रयास किया।
इसी दौरान सुमित की बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और वह हाईवा के पहिये की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को मौके पर ही रोक लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परसूडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


