ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसाकची में युवक ने लगायी फांसी, फंदे से लटकता मिला शव

साकची में युवक ने लगायी फांसी, फंदे से लटकता मिला शव

गोलमुरी थाना के हावड़ा ब्रिज स्थित नेहरू कॉलोनी में सोमवार तड़के सोहन उर्फ ग्वाला (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से विवाद था। उसका शव पंखे में फंदे से लटकता हुआ मिला। पड़ोसियों के अनुसार,...

साकची में युवक ने लगायी फांसी, फंदे से लटकता मिला शव
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 25 Sep 2019 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

गोलमुरी थाना के हावड़ा ब्रिज स्थित नेहरू कॉलोनी में सोमवार तड़के सोहन उर्फ ग्वाला (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से विवाद था। उसका शव पंखे में फंदे से लटकता हुआ मिला। पड़ोसियों के अनुसार, सोहन शराब का अत्यधिक सेवन करता था। इसको लेकर अक्सर पत्नी से झगड़ा होता था। रविवार रात भी पत्नी से सोहन का विवाद हुआ था। झगड़े के बाद सोहन अपने कमरे में सोने चला गया। पत्नी सुबह करीब 3.30 बजे पति के कमरे का दरवाजा खोलने के लिए खटखटाने गई, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। वह पंखे पर फांसी के फंदे के लटकता मिला। पत्नी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सोहन के चार और तीन वर्ष के दो बेटे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें