ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपारा शिक्षकों की पिटाई पर युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

पारा शिक्षकों की पिटाई पर युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

कांग्रेस ने शुक्रवार को साकची गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इसका नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू ने किया। पुतला रांची में पत्रकारों और पारा शिक्षकों की हुई पिटाई के विरोध...

पारा शिक्षकों की पिटाई पर युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 16 Nov 2018 05:46 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने शुक्रवार को साकची गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इसका नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू ने किया।

पुतला रांची में पत्रकारों और पारा शिक्षकों की हुई पिटाई के विरोध में किया गया। इस अवसर पर पश्चिम विधानसभा प्रभारी अखिलेश सिंह यादव और जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद समेत कार्यक्रम में मौजूद थे। अखिलेश सिंह यादव, धर्मेंद्र प्रसाद, राकेश साहू ने घटना की निंदा की।

इस अवसर पर महिला प्रदेश सचिव पुनीता चौधरी, ओबीसी सेल जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, साकची प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष अमर मिश्रा, युवा कांग्रेस के जिला सचिव बंटी सिंह राजपूत, जिला सचिव कमलेश साव, पश्चिम विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण मुखी, पूर्वी विधानसभा महासचिव मनोज साव, जिला महिला कांग्रेस सचिव मंजू दास, जुगसलाई विधानसभा से सोनू सिंह, महिला नेत्री बिंदिया मुखी, मोनिका मुखी, सीताराम चैधरी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें