Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsYouth Congress Celebrates 65th Foundation Day with Community Service and Advocacy for Youth Issues

युवा कांग्रेस ने चंडीनगर में मनाया 65वां स्थापना दिवस

युवा कांग्रेस का 65वां स्थापना दिवस शनिवार को साकची के चंडीनगर में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच मूढ़ी-मिक्चर और बिस्कुट का वितरण किया गया। प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने कहा कि युवा कांग्रेस...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 10 Aug 2025 05:53 PM
share Share
Follow Us on
युवा कांग्रेस ने चंडीनगर में मनाया 65वां स्थापना दिवस

युवा कांग्रेस का 65वां स्थापना दिवस साकची के चंडीनगर में शनिवार को मनाया गया। प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में इस मौके पर मूढ़ी-मिक्चर और बिस्कुट का वितरण बच्चों के बीच किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस देश के युवाओं के हित की बात करती है। उनकी समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करती है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है। यही नहीं, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आंदोलन का भी इतिहास रहा है। दूसरी ओर, आज ही विश्व आदिवासी दिवस भी मनाया जाता है। हम सभी बिरसा मुंडा को नमन करते हैं व भारत को नफरत व महंगाई से बचाने के लिए हर लड़ाई लड़ने की शपथ लेते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव मंजू दास, युवा कांग्रेस जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा प्रत्याशी सागर साहू, सुमित कुमार, अमित साहू, वेदांत साहू ने अहम भूमिका निभाई।