टेल्को में फाइबर कनेक्शन लगाने गए युवक को कमरे में बांधकर पीटा

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

टेल्को जे टाइप इलाके में जियो फाइबर कनेक्शन लगाने पहुंचे युवक मोहित सिंह को कमरे में बंद कर 10 हजार रुपये की मांग की गई। युवक ने आरोप लगाया कि मारपीट की गई और घोड़ाबांधा जंगल में ले जाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टेल्को में फाइबर कनेक्शन लगाने गए युवक को कमरे में बांधकर पीटा

टेल्को जे टाइप इलाके में शनिवार को जियो फाइबर कनेक्शन लगाने पहुंचे एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। मोहित सिंह ने आरोप लगाया है कि उसे कमरे में बंद कर बंधक बनाया गया और 10 हजार रुपये की मांग की गई। मोहित के अनुसार, एक ग्राहक ने जियो फाइबर कनेक्शन लगाने के लिए फोन कर उन्हें घर बुलाया था। ग्राहक ने पहले कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था, लेकिन इंस्टॉलेशन में देरी हो रही थी। उनके पहुंचते ही उन्हें कमरे में बंद कर मारपीट शुरू कर दी गई। युवक ने आरोप लगाया कि रुपये न देने पर घोड़ाबांधा जंगल में ले जाकर मारपीट करने की धमकी दी गई।

किसी तरह वह वहां से निकलने में सफल रहा और बाद में पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।इधर, स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि कनेक्शन लगाने को लेकर युवक ने ग्राहक को गुमराह किया था, जिसे लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।