बिष्टुपुर में पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार
बिष्टुपुर पुलिस ने शनिवार को बेली बोधनवाला घाट पर छापेमारी कर निहाल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्तौल और एक गोली बरामद हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि युवक हथियार लेकर घूम रहा था। आरोपी पिस्तौल का इस्तेमाल रिल्स बनाने में करता था।

बिष्टुपुर पुलिस ने शनिवार सुबह बेली बोधनवाला घाट पर छापेमारी कर एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी निहाल कुमार गुप्ता आदित्यपुर रोड नंबर 10 का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल और एक गोली बरामद की है। शनिवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शनिवार सुबह एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल घाट पर छापेमारी की और आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से लोडेड पिस्तौल बरामद की गई।
आरोपी पिस्तौल का इस्तेमाल रिल्स बनाने में करता था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के साथ और कौन कौन था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


