गीतांजलि एक्सप्रेस में यात्री अचेत, भेजा गया अस्पताल
Feb 15, 2026 03:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 25 वर्षीय युवक अचेत हो गया। यात्रियों की सूचना पर उसे टाटानगर स्टेशन पर रेलवे अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच की, लेकिन युवक के अचेत होने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। नशाखुरानी की आशंका जताई जा रही है।

जमशेदपुर। मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 25 वर्षीय युवक रविवार को अचेत हो गया। यात्रियों और ट्रेन सुरक्षा ड्यूटी जवानों की सूचना पर टाटानगर स्टेशन पर अचेत युवक को कोच से उतर कर इलाज के लिए रेलवे अस्पताल भेजा गया है। हालांकि रेलवे अस्पताल के डॉक्टर द्वारा स्टेशन पर जांच करने से युवक के अचेत होने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन नशाखुरानी की आशंका जताई जा रही है। रेल पुलिस का मानना है कि युवक के होश में आने पर कारण स्पष्ट होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



