ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरस्मृति शेष :: तुम बहुत याद आती हो प्रत्युषा बिटिया

स्मृति शेष :: तुम बहुत याद आती हो प्रत्युषा बिटिया

सोनारी के पंचवटी नगर की रहने वाली प्रत्युषा और छोटे पर्दे की बालिक वधु की यादें उनके परिजनों के आसपास है। उनके माता-पिता को बेटी की मौत पर इंसाफ का अब भी इंतजार है। 10 अगस्त यानि आज प्रत्युषा का...

स्मृति शेष :: तुम बहुत याद आती हो प्रत्युषा बिटिया
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 10 Aug 2017 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनारी के पंचवटी नगर की रहने वाली प्रत्युषा और छोटे पर्दे की बालिक वधु की यादें उनके परिजनों के आसपास है। उनके माता-पिता को बेटी की मौत पर इंसाफ का अब भी इंतजार है। 10 अगस्त यानि आज प्रत्युषा का जन्मदिन है। मौत के बाद यह उनका दूसरा जन्मदिन है। शहर आज भी प्रत्युषा को याद करता है।

उसके पिता शंकर बनर्जी और मां सोमा बनर्जी बेटी के इंसाफ के लिए मुंबई में ही बस गए हैं। हादसे के बाद एक बार उनका जमशेदपुर आना हुआ था।

बालिका वधु से आई चर्चा में-

प्रत्युषा कलर्स पर प्रसारित होनेवाले धारावाहिक बालिका वधु में आनंदी के किरदार के बाद देश में चर्चा में आई थीं। रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 5 व बिग बॉस सीजन 7 की प्रतिभागी भी रही थीं। उन्होंने ससुराल सिमर का, हम हैं ना, कॉमेडी क्लासेज, आहट व सावधान इंडिया आदि कार्यक्रमों में भी अपनी भूमिका अदा की।

मौत-

एक अप्रैल 2016 को प्रत्युषा अंधेरी वेस्ट स्थित अपने घर में फंदे से लटक गई थीं। कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें