ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरयज्ञ ऋषि-मुनियों का दिया गया धरोहर है : आशीष पाठक

यज्ञ ऋषि-मुनियों का दिया गया धरोहर है : आशीष पाठक

कुआं मैदान बिरसानगर में मानस सत्संग समिति टाटानगर ने श्रीराम यज्ञ का आयोजन किया है। यज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार सुबह पंडित अभिषेक पाठक और शुभेन्द्र शास्त्री जी ने यज्ञ नारायण भगवान और श्री सीताराम जी...

यज्ञ ऋषि-मुनियों का दिया गया धरोहर है : आशीष पाठक
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 27 Mar 2018 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कुआं मैदान बिरसानगर में मानस सत्संग समिति टाटानगर ने श्रीराम यज्ञ का आयोजन किया है। यज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार सुबह पंडित अभिषेक पाठक और शुभेन्द्र शास्त्री जी ने यज्ञ नारायण भगवान और श्री सीताराम जी की पूजा कराई।

यज्ञ के संदर्भ में आशीष पाठक (जम्मूवाले बाबा) ने बताया कि जीवन दर्शन ही यज्ञ है। यज्ञ ऋषि-मुनियों की ओर से दिया गया धरोहर है। यह भारतीय संस्कृति का मूल आधार है।यह निर्विवाद रूप से मानव विकसित संस्कृति की उत्कृष्टता का दर्पण है। यज्ञ में मंत्रोचारण से चित शांति और मन सबल होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें