एक्सएलआरआई में बचत और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की मिली जानकारी
एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने फिन फॉर ऑल 2026 सम्मेलन का आयोजन किया। इसका उद्देश्य ग्रामीण सशक्तिकरण और कॉर्पोरेट वित्तीय भागीदारी को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में सेबी, आरबीआई, एनएसई जैसे शीर्ष संस्थानों के अधिकारी शामिल हुए। विशेषज्ञों ने व्यक्तिगत वित्तीय नियोजन और डिजिटल युग में वित्तीय सुरक्षा पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने अपने दूसरे प्रमुख वित्तीय साक्षरता सम्मेलन, फिन फॉर ऑल 2026 का आयोजन किया। यह कार्यक्रम छात्र-संचालित समिति सचेतना की ओर से किया गया। इसके मार्गदर्शक फाइनेंस के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एचके प्रधान उपस्थित थे। दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण सशक्तिकरण और कॉर्पोरेट वित्तीय भागीदारी के बीच की दूरी को कम करना था। कार्यक्रम में सेबी, आरबीआइ, एनएसई, बीएसई, एनएसडीअल और सीएसडीएल जैसे शीर्ष संस्थानों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथियों में सेबी की सीजीएम आशा शेट्टी, आरबीआइ के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन सिंह और एनएसई के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। विशेषज्ञों ने व्यक्तिगत वित्तीय नियोजन और डिजिटल युग में वित्तीय सुरक्षा पर महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि साझा की।
मेगा क्षेत्रीय निवेशक संगोष्ठी (आरआईएसए) के पहले दिन झारखंड के 50 से अधिक गांवों के 800 से अधिक स्वयं सहायता समूह से जुड़े प्रतिनिधियों और छोटे उद्यमियों ने हिस्सा लिया। उन्हें बचत, ऋण, निवेश, पेंशन और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के गुर सिखाए गए। प्रो. एचके प्रधान ने कहा कि फिन फॉर ऑल के माध्यम से हमारा लक्ष्य वित्तीय ज्ञान का लोकतंत्रीकरण करना है, ताकि समावेशन केवल एक नारा न रहकर जमीनी हकीकत बने। दूसरे दिन 1000 से अधिक छात्रों ने उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ संवाद किया। एनएसई के सहयोग से आयोजित ग्रैंड क्विज ने छात्रों को इंटरैक्टिव तरीके से वित्तीय अवधारणाओं को समझने में मदद की। एक्सएल मेला में हस्तशिल्प का प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान एक्सएल मेला का भी आयोजन किया गया, जहां ग्रामीण महिला उद्यमियों ने अपने हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया। इसमें विशेष रूप से सोशल फाइनेंस कोर्स के 200 से अधिक एमबीए छात्र ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद कर उनकी वित्तीय समस्याओं को समझा और उन्हें कई महत्वपूर्ण बातें बताईं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




