ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबिरसानगर में चाकू मारकर किया घायल

बिरसानगर में चाकू मारकर किया घायल

बिरसानगर के जोन नम्बर 2 ए हरि मंदिर के निकट मंगलवार शाम सुमंतो प्रधान नामक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। हमले का आरोप सुमंतो के पिता के दोस्त महाराज कर्मकार और उनके दो बेटों राहुल कर्मकार और...

बिरसानगर में चाकू मारकर किया घायल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 22 Nov 2018 04:56 PM
ऐप पर पढ़ें

बिरसानगर के जोन नम्बर 2 ए हरि मंदिर के निकट मंगलवार शाम सुमंतो प्रधान नामक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। हमले का आरोप सुमंतो के पिता के दोस्त महाराज कर्मकार और उनके दो बेटों राहुल कर्मकार और अजय कर्मकार पर लगा है।

पुलिस के अनुसार, पिता के कहने के बावजूद सुमंतो ड्यूटी नहीं जा रहा था। इसपर पिता के दोस्त महाराज कर्मकार ने सुमंतो को डांटा तो उसने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसकी जानकारी जब महाराज कर्मकार के बेटों को मिली तो उन्होंने सुमंतो को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस मामले में बिरसानगर थाने में महाराज कर्मकार और उनके दोनों बेटों राहुल कर्मकार और अजय कर्मकार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें