शिक्षा, उद्योग एवं मानकीकरण संस्थाओं के बीच साझेदारी होगा सतत विकास : प्रो. गौतम
संक्षेप: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने जमशेदपुर में विश्व मानक दिवस मनाया। इस वर्ष का विषय सतत विकास लक्ष्य 17 पर सहयोग की शक्ति को उजागर करता है। कार्यक्रम में उद्योग, शिक्षण संस्थानों और नागरिकों के बीच...

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) जमशेदपुर कार्यालय की ओर से विश्व मानक दिवस मनाया गया। इस वर्ष का विषय एक बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण सतत विकास लक्ष्य 17 पर प्रकाश : लक्ष्यों के लिए साझेदारी सहयोग एवं साझेदारी की शक्ति को रेखांकित करता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों, उद्योग प्रतिनिधियों, शिक्षाविद की उपस्थिति में मानकों के वैश्विक महत्व और सतत एवं समेकित विश्व की दिशा में उनके योगदान का उत्सव मनाया गया। बीआईएस जमशेदपुर के निदेशक एवं प्रमुख कुणाल कुमार ने कहा कि इस वर्ष का विषय सरकार, उद्योग, शिक्षण संस्थानों और नागरिकों के बीच सहयोग के महत्व को उजागर करता है, जिससे सामूहिक प्रगति एवं स्थिरता प्राप्त की जा सके।
बीआईएस इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने सुरक्षा, विश्वसनीयता एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने में मानकों की भूमिका पर जोर दिया और बीआईएस द्वारा राष्ट्रीय विकास एवं उपभोक्ता कल्याण में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर ने वक्तव्य में शिक्षा, उद्योग एवं मानकीकरण संस्थाओं के बीच साझेदारी को नवाचार एवं सतत विकास का आधार बताया। कार्यक्रम में आरसीएल बोकारो स्टील प्लांट सेल के डीजीएम गदाधर साहू, सीपेट रांची के निदेशक अवनीत कुमार जोशी, एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, जमशेदपुर मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं वरिष्ठ अभियंता अंजन कुंडू, झारखंड सीमेंट प्लांट के संयंत्र प्रमुख राजीव कुमार जैन आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान स्टैंडर्ड क्लब के क्विज विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही स्टैंडर्ड क्लब के मेंटर्स, संसाधन व्यक्तियों, प्रयोगशालाओं एवं उद्योगों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




