विश्व डायबीटीज डे पर निकाली जागरूकता रैली
Nov 14, 2025 08:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में विश्व डायबिटीज डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जागरूकता रैली निकाली। चिकित्सकों ने प्री डायबिटीज़ पर ध्यान देने और खान-पान व व्यायाम के महत्व पर जोर दिया। नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। रैली में कई प्रमुख चिकित्सक उपस्थित थे।

जमशेदपुर। विश्व डायबिटीज डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सकों ने जागरूकता रैली निकाली। आईएमए के शहर भर के चिकित्सकों ने कहा कि फ्री डायबिटिक रहने के लिए प्री डायबिटीज़ पर ही ध्यान रखना चाहिए। डायबिटीज के मरीज ना बनें इसके लिए अपने खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दें। स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम काफी आवश्यक है। एक उम्र के बाद लोगों को खुद सावधान हो जाना चाहिए और नियमित रूप से अपनी जांच करते रहने चाहिए। इस जागरूकता रैली में आईएमए के अध्यक्ष डा. जीसी मांझी, आईएमके सचिव डॉ. सौरभ चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ निर्मल कुमार आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



