कार्यशाला : डेंगू को लेकर भ्रांतियां अधिक, जागरूकता जरूरी : उपायुक्त
डेंगू को लेकर लोगों में भ्रांतियां अधिक हैं, जबकि जागरूकता कम। जागरूकता जरूरी है, क्योंकि सतर्कता ही बचाव है। ये बातें उपायुक्त अमित कुमार ने विश्व डेंगू दिवस पर बुधवार को बंगाल क्लब साकची में आयोजित...
डेंगू को लेकर लोगों में भ्रांतियां अधिक हैं, जबकि जागरूकता कम। जागरूकता जरूरी है, क्योंकि सतर्कता ही बचाव है। ये बातें उपायुक्त अमित कुमार ने विश्व डेंगू दिवस पर बुधवार को बंगाल क्लब साकची में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। इससे पहले उपायुक्त अमित कुमार, जुस्को एमडी आशीष माथुर, राज्य टीबी पदाधिकारी डॉ. राकेश दयाल, जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। मौके पर राज्य एपिडमोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीण, सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पॉल, कुष्ठ पदाधिकारी डॉ. बीएन उषा, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय पांडेय, जिप सदस्य किशोर यादव, जुगसलाई नगरपालिका के विशेष पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, रेडक्रॉस सचिव विजय सिंह आदि मौजूद थे। उपायुक्त ने बताया कि गत वर्ष राज्य में 710 लोग डेंगू से ग्रसित मिले, जिनमें 457 जमशेदपुर के थे। शहर में प्रकोप था, पर भय व जागरूकता की कमी के कारण लोग साधारण बुखार पर भी अस्पताल में भर्ती हो रहे थे। प्रथम स्टेज में डेंगू का घरेलू उपचार संभव है। उन्होंने अपील की कि लोग भयभीत न हों और एकजुट होकर डेंगू नियंत्रण के खिलाफ अभियान चलाएं। मच्छर नहीं जानता, कमांड और नॉन कमांड एरिया : जुस्को एमडी-जुस्को एमडी आशीष माथुर ने कहा कि मच्छरों को नहीं मालूम होता कि कमांड या नॉन कमांड एरिया क्या होता है? इसलिए जुस्को सिर्फ कमांड एरिया नहीं, बल्कि पूरे शहर में डेंगू के खिलाफ अभियान चलाएगी। इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। ये निर्णय लिए गए : राजकुमार सिंह ने जुस्को व जिला प्रशासन से बागबेड़ा, गोविंदपुर व परसूडीह में सफाई अभियान चलाने की मांग की।उपायुक्त ने कहा कि डेंगू के खिलाफ घर-घर जाकर सर्च अभियान चलेगा। जहां लार्वा पनपते मिलेंगे, उनसे सौ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी।उपायुक्त ने कहा कि जिले में इस वर्ष ढाई लाख मच्छरदानी बांटी गई है। स्वास्थ्य विभाग जांच करेगा कि लोग मच्छरदानी का इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं?उपायुक्त ने आदेश दिया कि ऐसे क्षेत्र, जगह, घर, दुकान को सूचीबद्ध करें, जहां डेंगू मच्छर लार्वा का प्रजनन अधिक हो रहा है। वहां विशेष अभियान चलेगा। जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पॉल ने बताया कि गत वर्ष 3.43 लाख घरों में डेंगू सर्च अभियान चला। बारीडीह व टेल्को में सर्वाधिक मरीज मिले थे। इसलिए इन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलेगा।शहर में डेंगू की वर्षवार रिपोर्ट वर्ष संदिग्ध पुष्टि मौत2011 40 20 002012 66 46 002013 56 27 002014 11 00 002015 18 06 002016 616 214 012017 1336 457 04 2018 04 00 00