ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकार्यकर्ता ही संगठन का असली नेता : वल्लभ

कार्यकर्ता ही संगठन का असली नेता : वल्लभ

कार्यकर्ता ही संगठन का असली नेता होता है। मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक पूर्व...

कार्यकर्ता ही संगठन का असली नेता : वल्लभ
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 28 Feb 2021 03:24 AM
ऐप पर पढ़ें

कार्यकर्ता ही संगठन का असली नेता होता है। मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक पूर्व हो सकते हैं। लेकिन कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं हो सकते। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। यह बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने शुक्रवार को अभिनंदन समारोह में कहीं।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी सहकारिता विभाग के जिलाध्यक्ष चिन्ना राव के नेतृत्व में साकची पलंग मार्केट में प्रो. गौरव वल्लभ का स्वागत किया गया। इनके साथ यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव संजीव श्रीवास्तव, कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, विजय यादव, रजनीश सिंह, वसी हैदर आदि मौजूद थे l

संजीव श्रीवास्तव ने संगठन एवं मजदूर के विकास के संबंध में विचार रखा। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू, सूरजमुखी झा, धर्मेंद्र तिवारी, रउफ खान, अरुण बारिक, गणेश राव, मुकेश सिंह, करण शर्मा, अमित मसीह, सोनू पासवान, विजय, राजू, धर्मा राव मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें