ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटायो के बंद होने की खबर से कर्मी को हार्ट अटैक, मौत

टायो के बंद होने की खबर से कर्मी को हार्ट अटैक, मौत

टायो कंपनी बंद होने की खबर से टायोकर्मी अरुण कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। टीएमएच में रविवार में सुबह दस बजे मौत की खबर मिलते ही परिजन व टायो संघर्ष समिति के लोग आक्रोशित होकर शव को टीजीएस गेट...

1/ 2टायो कंपनी बंद होने की खबर से टायोकर्मी अरुण कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। टीएमएच में रविवार में सुबह दस बजे मौत की खबर मिलते ही परिजन व टायो संघर्ष समिति के लोग आक्रोशित होकर शव को टीजीएस गेट...
टायो कंपनी बंद होने की खबर से टायोकर्मी अरुण कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। टीएमएच में रविवार में सुबह दस बजे मौत की खबर मिलते ही परिजन व टायो संघर्ष समिति के लोग आक्रोशित होकर शव को टीजीएस गेट...
2/ 2टायो कंपनी बंद होने की खबर से टायोकर्मी अरुण कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। टीएमएच में रविवार में सुबह दस बजे मौत की खबर मिलते ही परिजन व टायो संघर्ष समिति के लोग आक्रोशित होकर शव को टीजीएस गेट...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 24 Feb 2020 02:07 AM
ऐप पर पढ़ें

टायो कंपनी बंद होने की खबर से टायोकर्मी अरुण कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। टीएमएच में रविवार में सुबह दस बजे मौत की खबर मिलते ही परिजन व टायो संघर्ष समिति के लोग आक्रोशित होकर शव को टीजीएस गेट के पास रख जाम कर दिया। इधर, गेट जाम की खबर मिलने पर टीजीएस प्रबंधन के अधिकारी संजय सिंह, टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष शिव लखन सिंह समेत गम्हरिया पुलिस के हस्तक्षेप पर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंप समिति ने एक घंटे बाद जाम हटा लिया। हालांकि, इस दौरान टायो प्रबंधन के अधिकारी नहीं पहुंचे। शनिवार रात बिगड़ी तबीयत : परिजनों समेत संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि शनिवार को टायो रोल्स को बंद करने का एनसीएलटी, कोलकाता के आदेश की खबर पढ़कर उनकी बेचैनी बढ़ गयी। रात में तबीयत अधिक खराब होने केबाद सुबह भर्ती कराया गया। क्रेन ऑपरेटर थे अरुण कुमार : अरुण कुमार 1989 से टायो में क्रेन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। 1 जनवरी, 2018 से टायो कर्मियों की मेडिकल सुविधा बंद कर दी गयी है। 21 दिनों से छाती के दर्द से परेशान थे। वैशाली जिले के लालपुरा (पहाड़पुर) निवासी अरुण कुमार अपने पीछे दो पुत्र अमित एवं अनिल एवं पत्नी सुमन देवी को छोड़ गये हैं। टायो कॉलोनी के ई टाइप स्थित आवास संख्या 26 में रहते थे। नम आंखों से सहकर्मियों ने अरुण को पार्वती घाट में अंतिम विदाई दी। अजयशर्मा ने बताया कि वेतनादि मद के भुगतान के लिए डीसी कार्यालय में 2.81 करोड़ का केस लंबित है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें