ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरऐसी योजनाओं पर काम हो, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनें

ऐसी योजनाओं पर काम हो, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनें

‘आओ राजनीति करें, अब नारी की बारी में ‘वन मिनट इन रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के तहत शुक्रवार को मानगो सहारा सिटी निवासियों ने हिन्दुस्तान के साथ चुनावी मुद्दों पर बात...

ऐसी योजनाओं पर काम हो, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनें
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 23 Feb 2019 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

‘आओ राजनीति करें, अब नारी की बारी में ‘वन मिनट इन रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के तहत शुक्रवार को मानगो सहारा सिटी निवासियों ने हिन्दुस्तान के साथ चुनावी मुद्दों पर बात किया।

सहारा सिटी की महिलाओं एवं पुरुषों ने चुनाव का प्रमुख मुद्दा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना एवं शहरी समेत ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को बताया। वहीं कुछ ने कहा महिलाओं को राजनीति में भी आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए, देश के विकास के लिए महिलाओं को भी आगे लाना होगा, रोजगार हो या राजनीति सभी क्षेत्रों में पुरुषों के बराबर आगे बढ़ने का मौका स्त्री को भी मिलना चाहिए। महिलाओं ने सुरक्षा को चुनावी मुद्दा बताते हुए कहा कि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती, वे खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी तो हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगी। इसके अलावा बेरोजगारी, शराबबंदी, महिला उत्पीड़न के खिलाफ कड़े कानून आदि को सभी ने प्रमुख चुनावी मुद्दा बताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें