जल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका पर विचार गोष्ठी आयोजित

Feb 08, 2026 02:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर में 'जल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका' विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। डॉ. अनिता शर्मा ने जल संरक्षण को सामाजिक आंदोलन बताया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पानी बचाने के उपायों और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण पर चर्चा की। विजय लक्ष्मी ने कार्यक्रम का संचालन किया, जिसमें कई महिलाओं ने सक्रिय भाग लिया।

जल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका पर विचार गोष्ठी आयोजित

जमशेदपुर। “जल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका” जैसे ज्वलंत विषय पर कदमा स्थित जय प्रभा कॉम्प्लेक्स में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पर्यावरण आयाम की ओर से एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जबकि संगठन मंत्र का वाचन रीना पारितोष ने किया। स्वागत भाषण पर्यावरण आयाम सह-प्रमुख वंदना ने दिया।विषय प्रवेश कराते हुए डॉ. अनिता शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण केवल तकनीकी या सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसकी आत्मा महिलाएं हैं। उन्होंने अगली पीढ़ी को जल संरक्षण के संस्कार देने पर जोर दिया। रीना पारितोष ने दैनिक जीवन में छोटे प्रयासों से पानी बचाने, वाशिंग मशीन के सीमित उपयोग और ग्रामीण महिलाओं द्वारा कुएं-तालाब जैसे पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण की मिसाल रखी।रेखा

ने घरेलू जल के पुनः उपयोग के तरीकों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महिला आयाम सह-प्रमुख विजय लक्ष्मी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख प्रीति सिंह ने किया। गोष्ठी में रेखा, मुनी देवी, वंदना, गीता, पीहू, युक्ता और अनिका सहित कई महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।