ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरवीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने डेंगू से बचाव के बारे में जाना

वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने डेंगू से बचाव के बारे में जाना

जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के क्लीनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स विभाग एवं नेशनल वेक्टर बोरने डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कॉलेज के ऑडियो-विजुअल हॉल में नेशनल डेंगू डे मनाया...

वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने डेंगू से बचाव के बारे में जाना
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 17 May 2019 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के क्लीनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स विभाग एवं नेशनल वेक्टर बोरने डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कॉलेज के ऑडियो-विजुअल हॉल में नेशनल डेंगू डे मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा कुमार ने किया। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। प्रोग्राम के दौरान बताई जाने वाली जानकारियों को अपने घर-परिवार एवं आसपास तक फैलाने का आग्रह किया। इस दौरान जिला प्रोग्राम मैनेजर निर्मल कुमार ने डेंगू जागरूकता अभियान पर पीपीटी से भारत एवं पूर्वी सिंहभूम में डेंगू की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। साथ ही रोग के कारण, लक्षण एवं नियंत्रण के बारे में बताया। जिला वीबीडी अधिकारी अरविंद लाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप अधिक है। जमशेदपुर में पिछले साल 450 कैस डेंगू केस आए थे। सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद ने छात्राओं को संबोधित करते कहा कि 16 मई को प्रत्येक वर्ष डेंगू दिवस मनाते हुए यह शपथ लें कि अपने आसपास पानी जमा नहीं होने देंगे। मौके पर जुस्को से आए एसके सिंह एवं परमानन्द ने डेंगू नियंत्रण करने में जुस्को की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्राओं को डेंगू के लार्वा का प्रदर्शन कर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रमा सुब्रमण्यम ने किया। आयोजन में गृह विज्ञान एवं सीएनडी विभाग की शिक्षिकाएं डी. पुष्पलता, सरोज सिन्हा, संचिता गुहा व भावना का सहयोग रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें