ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरअखंड सुहाग के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

अखंड सुहाग के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

शहर की सुहागिनों ने सोमवार को गणेश चतुर्थी की पूजा करने के साथ तीज का निर्जला व्रत किया। पूजा के बाद नए वस्त्र धारण कर हरितालिका तीज कथा सुनकर रात्रि जागरण...

अखंड सुहाग के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 03 Sep 2019 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर की सुहागिनों ने सोमवार को गणेश चतुर्थी की पूजा करने के साथ तीज का निर्जला व्रत किया। पूजा के बाद नए वस्त्र धारण कर हरितालिका तीज कथा सुनकर रात्रि जागरण किया।

शीतला मंदिर साकची, भालूबासा शिव मंदिर, विजया गार्डेन बारीडीह, काशीडीह, बिष्टूपुर, कदमा, सोनारी, छोटागोविंदपुर, जुगसलाई, टुइलाडुंगरी, गोलमुरी और टेल्को में महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज की पूजा और कथा श्रवण किया। पुरोहितों की अगुवाई में पति की दीर्घायु और सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

नेपाली सेवा समिति की ओर से महिलाओं के लिए पशुपतिनाथ मंदिर गोलमुरी में तीज उत्सव मनाया गया। सुबह 11 बजे से शाम तक पुरोहितों ने पूजा और कथा वाचन किया। पंडित खेमलाल पांडेय एवं भीम प्रसाद पोखरेल ने पूजा कराई। सुहागिनों ने कथा श्रवण कर पति की दीर्घायु की कामना की। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में नेपाली लोकगीतों पर नृत्य कर तीज का जश्न मनाया। ज्योति अधिकारी एवं नीतू दमाई की देखरेख में समाज की महिलाओं ने नृत्य किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें