ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबीमारी से परेशान महिला ने आग लगाकर दी जान

बीमारी से परेशान महिला ने आग लगाकर दी जान

बिरसानगर जोन नंबर 1बी की निवासी सावित्री दास (44) ने शनिवार देर रात खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। वह कैंसर पीड़ित थी। देर रात घटना की सूचना पाकर...

बीमारी से परेशान महिला ने आग लगाकर दी जान
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 12 Apr 2021 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बिरसानगर जोन नंबर 1बी की निवासी सावित्री दास (44) ने शनिवार देर रात खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। वह कैंसर पीड़ित थी। देर रात घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाने में मृतका के पति सनातन दास के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी एक साल कैंसर बीमारी से परेशान थी। उसका इलाज चल रहा था। पैसों के अभाव में वे लोग बेहतर इलाज नहीं करा पा रहे थे, जिसको लेकर वह मानसिक रूप से तनाव में रहती थी। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे लालटेन से केरोसिन निकालकर उसने खुद पर छिड़ककर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें