ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरतेज कार देखकर डरी महिला, गिरकर मौत

तेज कार देखकर डरी महिला, गिरकर मौत

कपाली अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में महिला बीबीजान (77) की मौत हो गयी। वह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार को देखकर डर गयी और सीढी से नीचे जा गिरी। घटना के बाद परिजन उसे...

तेज कार देखकर डरी महिला, गिरकर मौत
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 17 Aug 2020 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

कपाली अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में महिला बीबीजान (77) की मौत हो गयी। वह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार को देखकर डर गयी और सीढी से नीचे जा गिरी। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोगों ने कार में तोड़फोड़ की। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी से निकलकर पैदल ही भागकर कपाली ओपी चला गया। लोगों का कहना था कि चालक जिस तरह से गाड़ी चला रहा था, उससे ही महिला डर गयी थी और वही उसकी मौत का कारण बना। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष में समझौता हो गया है। मृतका के बेट ऐनुल हक के अनुसार उनकी मां बीबीजान घर के पास दुकान की सीढ़ियों पर एक अन्य महिला के साथ रविवार सुबह साढ़े पांच बजे बैठी थी। तेज रफ्तार से आ रही कार को देखकर वह सीढियों से गिर गयी। थाना प्रभारी थानेदार अर्जुन उरांव के अनुसार पीड़ित परिवार ने जो आवेदन दिया है, उसमें बीबीजान की मौत में किसी का दोष नहीं होने की बात लिखी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें