ग्राहक ने महिला दुकानदार पर उड़ेली गर्म चाय, टीएमएच में भर्ती

Apr 08, 2026 02:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

बिष्टुपुर स्थित टाटा फुटबॉल एकेडमी के पास एक महिला पर गर्म चाय उड़ेलने का मामला सामने आया है। महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसे इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया। घटना के दौरान महिला की चाय की दुकान पर एक व्यक्ति के साथ बहस हुई, जिसके बाद उसने महिला पर चाय फेंक दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्राहक ने महिला दुकानदार पर उड़ेली गर्म चाय, टीएमएच में भर्ती

बिष्टुपुर स्थित टाटा फुटबॉल एकेडमी के पास एक महिला पर गर्म चाय उड़ेलने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में महिला पूरी तरह झुलस गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला टाटा फुटबॉल एकेडमी के पास चाय बेचने का काम करती है। सोमवार शाम महिला की दुकान में एक व्यक्ति आया और चाय मांगी। इसी दौरान महिला के साथ किसी बात को लेकर उसकी बहस हो गई। बहस के दौरान ही व्यक्ति ने महिला पर चाय उड़ेल दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।