ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजगन्नाथपुर में महिला ने सांप को डंसा,झाड़फूंक के चक्कर में गई जान

जगन्नाथपुर में महिला ने सांप को डंसा,झाड़फूंक के चक्कर में गई जान

पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर प्रखंड के बड़ानंदा गांव में झाडफ़ूंक के चक्कर में एक महिला की मौत हो गई है। बताया जाता है कि दशमा केराई शुक्रवार शाम 3 बजे शौच के लिए खेत गयी थी। अचानक उसके पैर मे सांप ने...

जगन्नाथपुर में महिला ने सांप को डंसा,झाड़फूंक के चक्कर में गई जान
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 18 Jan 2020 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर प्रखंड के बड़ानंदा गांव में झाडफ़ूंक के चक्कर में एक महिला की मौत हो गई है। बताया जाता है कि दशमा केराई शुक्रवार शाम 3 बजे शौच के लिए खेत गयी थी। अचानक उसके पैर मे सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने पर महिला चिल्लाने लगी। धीरे-धीरे बिगड़ती गई तबीयत आवाज सुन कर दशमा का पति मंगल केराई उसे डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय ओझा गुणी के पास ले गया। वहां पत्नी का झाड़फूंक कराने लगा। धीरे-धीरे दशमा की तबीयत और बिगड़ने लगी। दूसरे दिन शनिवार की शाम 6 बजे परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये, पर तब तक उसकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचते ही दशमा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पूरे प्रकरण की पुलिस को भी जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस ने शव को अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें