ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबेटा-बेटी के साथ महिला नदी में कूदी

बेटा-बेटी के साथ महिला नदी में कूदी

कदमा थाना अंतर्गत खरकई नदी में शुक्रवार सुबह एक महिला अपने दो बच्चों के साथ नदी में कूद गई। महिला का नाम संतोषी सरदार है, जबकि उसके साथ उसकी चार...

बेटा-बेटी के साथ महिला नदी में कूदी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 18 Sep 2021 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कदमा थाना अंतर्गत खरकई नदी में शुक्रवार सुबह एक महिला अपने दो बच्चों के साथ नदी में कूद गई। महिला का नाम संतोषी सरदार है, जबकि उसके साथ उसकी चार वर्षीय बेटी मनीषा सरदार और एक वर्ष का बेटा मनीष सरदार है। संतोषी के पति का नाम गोवर्धन सरदार है, जो रामजन्मनगर कदमा का निवासी है। दो दिन पहले ही संतोषी का उसके पति के साथ विवाद हुआ था। उसके बाद वह घर से निकल गई थी। वह मजदूरी कर काम करती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, उसका पति शराब का आदी है, जिससे वह परेशान रहती थी और उसके बाद उसकी मानसिक स्थिति भी खराब हो गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें