Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsWoman Injured in Purse Snatching Incident Near Tinplate Kali Temple
टिनप्लेट काली मंदिर के पास महिला से पर्स छीनकर भागे बदमाश, पीड़िता घायल

टिनप्लेट काली मंदिर के पास महिला से पर्स छीनकर भागे बदमाश, पीड़िता घायल

संक्षेप:

गोलमुरी के टिनप्लेट काली मंदिर के पास शनिवार रात महिला से बदमाशों ने पर्स छीन लिया। महिला के गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। पर्स में 7-8 हजार रुपये, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है।

Dec 01, 2025 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

गोलमुरी के टिनप्लेट काली मंदिर के पास शनिवार देर रात महिला से पर्स छीनकर बाइक सवार दो बदमाश भाग निकले। पर्स झपटने में महिला सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना रात करीब 10.50 बजे की है। परसूडीह के नामटोला दुर्गाबाड़ी निवासी अनीता शर्मा पति कैलाश शर्मा और पुत्र के साथ मायके से लौट रही थीं। जैसे ही वे टिनप्लेट काली मंदिर के पास पहुंचे, पीछे से आए दो बदमाशों ने अचानक हमला किया। बाइक चला रहे युवक ने अपने साथी से कहा कि पर्स छीनो और पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर पर्स खींच लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अनीता शर्मा पर्स को मजबूती से पकड़े हुई थीं, लेकिन बदमाशों द्वारा जोर से खींचने पर वह सड़क पर गिर गईं। गिरने से उनके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पीछे बैठा उनका पुत्र घबरा गया और उसने तुरंत पिता को बताया कि मम्मी गिर गईं। कैलाश शर्मा ने बाइक रोककर देखी तो उनकी पत्नी सड़क पर घायल पड़ी थीं। उन्हें तुरंत टिनप्लेट अस्पताल ले जाया गया और इसके बाद गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता के पर्स में 7-8 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और कई जरूरी दस्तावेज थे, जिन्हें बदमाश ले उड़े। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बदमाशों की बाइक की तस्वीर ले ली, जिसमें यह साफ दिख रहा है कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। गोलमुरी थाना पुलिस ने तस्वीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस इस मामले को गंभीर मानते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई है।