Jamshedpur News: मानगो में महिला को बंधक बनाकर लूटा
Jamshedpur News: मानगो थाना के जवाहरनगर में एक महिला लीलावती अम्मा को लुटेरों ने बंधक बनाकर लूटपाट की। तीन लुटेरों ने फ्लैट में घुसकर आधे घंटे तक महिला को पीटा और उससे सोने की चेन और बाली छीन ली। बाद में महिला ने पड़ोसियों की मदद से खुद को मुक्त कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Jamshedpur News: मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान में महिला को बंधक बनाकर लूट का मामला प्रकाश में आए है। महिला समेत तीन की संख्या में लुटेरे घर में घुसे और लीलावती अम्मा को बंधक बना लिया। लुटेरों ने लीलावती को आधे घंटे तक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा और मारपीट करते हुए उनके गले से सोने की चेन और कान की बाली भी खुलवा ली। लीलावती के फ्लैट में लूटपाट करने के बाद उसे बालकनी में बंद कर सभी मौके से फरार हो गए। लीलावती ने बालकनी से ही पड़ोसियों को आवाज लगाई जिसके बाद उन्हें फ्लैट से बाहर निकाला गया।
लीलावती के मुंह में चोट लगी है और दांत भी टूट गया है। सोसाइटी वालों ने इनकी जानकारी लीलावती के पति बी एस पिल्लै को दी। बी एस पिल्लै डिमना के एक ऑटो शोरुम में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। लीलावती ने बताया कि एक महिला उनके फ्लैट में आई और खुद को जनगणना कर्मी बताया। इसी बीच दो और अन्य युवकों ने उन्हें धक्का दिया और फ्लैट में बंधक बना दिया।


