महिला से छेड़खानी करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल, क्षेत्र में पैदल घुमाया

Mar 07, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

बागबेड़ा में महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट करने के मामले में कन्हैया रजक को गिरफ्तार किया गया है। घटना 5 मार्च को हुई जब कन्हैया ने महिला को सिगरेट पिलाने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर कन्हैया ने उसे पीटा। पुलिस ने उसे हथकड़ी लगाकर पैदल घुमाया और फिर जेल भेज दिया।

महिला से छेड़खानी करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल, क्षेत्र में पैदल घुमाया

बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर 3 के पास महिला से छेड़खानी करने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार कन्हैया रजक को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया है। इसके पूर्व पुलिस ने कन्हैया को बस्ती में हथकड़ी लगाकर पैदल घुमाया। मामले को लेकर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि घटना 5 मार्च की है। घटना के वक्त महिला वहां से गुजर रही थी तभी कन्हैया ने उसे जबरन सिगरेट पिलाने का प्रयास किया और छेड़खानी की। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।