ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकिचन गार्डेन के जरिये महिलाएं हो रहीं सशक्त

किचन गार्डेन के जरिये महिलाएं हो रहीं सशक्त

सब्जियों में महंगाई और मिलावट की परेशानी से तंग आकर महिलाओं का झुकाव किचन गार्डेन की ओर बढ़ रहा है। इन दिनों किचन गार्डेन योजना महिलाओं के बीच धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रही है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से...

किचन गार्डेन के जरिये महिलाएं हो रहीं सशक्त
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 07 Jul 2017 12:13 PM
ऐप पर पढ़ें

सब्जियों में महंगाई और मिलावट की परेशानी से तंग आकर महिलाओं का झुकाव किचन गार्डेन की ओर बढ़ रहा है। इन दिनों किचन गार्डेन योजना महिलाओं के बीच धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रही है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त भी हो रही हैं। 40 से अधिक महिलाएं जुड़ीं : सेंटर फॉर वर्ल्ड सॉलिडेरिटी की योजना पर काम कर रहीं आदर्श सेवा संस्थान की प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर सपन नायक ने बताया कि अभी यह योजना पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला स्थित जगन्नाथपुर बैतालपुर में चलाई जा रही है। इससे अभी 40 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। भविष्य में इसे जमशेदपुर समेत आसपास के शहरी इलाकों में भी शुरू किया जाएगा, इन क्षेत्रों में खुली जमीन की कमी होने के कारण महिलाओं को छत पर किचन गार्डेन की ट्रेनिंग दी जाएगी। घर की जरूरत के साथ सेहत का भी ख्याल : सब्जियों से लेकर फल और फूल तक घरों में उगा रहीं हीरा मुर्मू ने बताया कि किचन गार्डेन के जरिये गार्डनिंग के शौक के साथ वे परिवार की सेहत का भी पूरा ख्याल रख रही हैं। इसके लिए वह घर में छोटी खुली जगह का इस्तेमाल कर रही हैं। हीरा ने बताया कि कई महिलाएं जरूरत से ज्यादा सबजी होने पर उसे बाजार में बेचकर पैसे भी कमा रही हैं। कुछ महिलाएं घर पर नर्सरी भी तैयार कर रही हैं। महिलाएं घर के आंगन या गमलों में पालक, मेथी, मूली, धनिया, फूलगोभी, पत्ता गोभी, भिंडी, शलजम समेत तमाम सब्जियां, फल व फूल उगा रही हैं। ट्रेनिंग का भी है इंतजाम : पहले इन महिलाओं को कृषि विज्ञान केंद्र के जरिये विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग दी जाती है। यह ट्रेनिंग दो से तीन दिनों की होती है। इसमें महिलाएं सब्जियां, फल और फूल उगाने की ट्रेनिंग लेती हैं। ट्रेनिंग में बताया जाता है कि किस सीजन में कौन सी सब्जी कैसे उगानी है, कितना धूप या पानी चाहिए आदि।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें