डुमिरया में महिला ने केरोसिन उड़ेलकर लगाई आग
डुमरिया के डूबलबेड़ा गांव निवासी संतराम सरदार की पत्नी सोमला सरदार(30) ने पारिवारिक विवाद में केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। पत्नी को जलता देख संतराम ने किसी तरह आग बुझाया और उसे अस्पताल लेकर...
डुमरिया के डूबलबेड़ा गांव निवासी संतराम सरदार की पत्नी सोमला सरदार(30) ने पारिवारिक विवाद में केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। पत्नी को जलता देख संतराम ने किसी तरह आग बुझाया और उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। घटना सोमवार सुबह आठ बजे की है। फिलहाल महिला का इलाज एमजीएम अस्पताल के बर्न वार्ड में चल रहा है। महिला की स्थिति गंभीर बनी है। घटना के संबंध में संतराम सरदार ने बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। सोमवार को उनकी पत्नी ने घर के सभी सदस्यों के लिए नाश्ता बनाया और खाने-खिलाने के बाद वो घर के पीछे वाले कमरे में चली गई। वहां उसने कमरे का दरवाजा बंद कर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। कमरे से धुआं उठता देख वो भागकर वहां पहुंचा और दरवाजा खोलने का प्रयास किया। परंतु दरवाजा भीतर से बंद था। बाद में संतराम किसी तरह छप्पर को हटाकर भीतर दाखिल हुआ और आग को बुझाया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था।