जमशेदपुर के गोलमुरी में पुरानी रंजिश में महिला पर चापड़ से जानलेवा हमला
गोलमुरी की गुरुद्वारा बस्ती में पुरानी रंजिश के चलते परविंदर कौर पर जानलेवा हमला किया गया। राजवीर सिंह और लक्की कौर ने चापड़ से हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोलमुरी की गुरुद्वारा बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला पर बुधवार को जानलेवा हमला किया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि घायल परविंदर कौर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को 11 मई को पास ही के लक्की कौर के पुत्र राजवीर सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर तोड़ दिया था। इस मामले में साकची थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोपियों की ओर से शिकायत वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
इसको लेकर बुधवार शाम मामला फिर बढ़ गया। इस दौरान लक्की कौर और राजवीर सिंह ने मिलकर परविंदर कौर पर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


