गोविंदपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर जानलेवा हमला
छोटागोविंदपुर में एक महिला ने छेड़खानी का विरोध किया, जिसके बाद चार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छोटागोविंदपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, छोटागोविंदपुर हाउसिंग कॉलोनी निवासी अन्थनी कुमारी (30) ने शनिवार शाम थाना लिखित शिकायत दी। इसमें राहुल प्रसाद, रौशन कुमार, राकेश कुमार और नीलम देवी समेत अन्य पर आरोप लगाया गया है। मामले की जांच पुलिस अवर निरीक्षक सर्वजीत कुमार को सौंपी गई है।पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 30 मार्च की सुबह करीब 7 बजे, जब उसके पति ड्यूटी गए थे, आरोपी उसके घर पहुंचे और छेड़खानी करने लगे।
विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। राहुल प्रसाद ने डंडे से दोनों हाथों पर वार किया, जबकि अन्य ने मिलकर मारपीट की। महिला किसी तरह जान बचाकर पड़ोस के घर में छिप गई। बाद में उसने घटना की जानकारी पति को दी। पति के लौटने के बाद दोनों थाना पहुंचे। पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई थी और छह टांके लगाए गए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। साथ ही आरोपियों द्वारा उसकी बेटी को स्कूल के पास से उठाने की साजिश रचने की बात कही गई है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


