Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsWoman Assaulted in Jamshedpur CCTV Footage Available Police Investigation Underway
सीतारामडेरा में पार्किंग विवाद में मारपीट, दो के खिलाफ केस

सीतारामडेरा में पार्किंग विवाद में मारपीट, दो के खिलाफ केस

संक्षेप:

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में पार्किंग विवाद के चलते महिला प्रणीता सिंह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध...

Aug 20, 2025 11:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर।सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला पार्किंग को लेकर हुए विवाद का है। शिकायतकर्ता स्वाभूमि ग्रीन वैली, गंगा अपार्टमेंट, घोड़ाबांधा (थाना गोविंदपुर) निवासी प्रणीता सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को वह अपनी दीदी और जीजा के घर, अंजली अपार्टमेंट, न्यू सीतारामडेरा आई थीं। रात करीब 9:45 बजे जब वह वहां से लौट रही थीं, उसी दौरान अपार्टमेंट के पार्किंग एरिया में उनके साथ मारपीट की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिला ने आरोप लगाया है कि अंजली अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल पर रहने वाले राहुल मुनका और उनकी पत्नी कनिका मुनका ने उन पर हमला किया। आरोप है कि राहुल मुनका ने उनका गला दबाया, जिससे वह घायल हो गईं और उनकी गर्दन पर चोट के निशान हैं। वहीं, कनिका मुनका ने हाथों से पीटा, जिससे हाथ पर भी चोट लगी। पीड़िता ने बताया कि मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके अलावा, आरोपियों की ओर से उन्हें और उनके जीजा को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से राहुल मुनका और कनिका मुनका के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।