Jamshedpur News: मॉल के मैनेजर पर महिला कर्मचारी ने लगाया छेड़खानी का आरोप

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: बिष्टूपुर थाना क्षेत्र में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने मॉल के मैनेजर पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, छेड़खानी, और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है और डर में जी रही है।

Jamshedpur News: मॉल के मैनेजर पर महिला कर्मचारी ने लगाया छेड़खानी का आरोप

Jamshedpur News: बिष्टूपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल में कार्यरत महिला कर्मचारी ने मॉल के एक शॉप के मैनेजर पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, छेड़खानी, मारपीट, अवैध संबंध बनाने का दबाव तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने बिष्टूपुर थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, पीड़िता पिछले तीन वर्षों से मॉल स्थित एक शॉप में कार्यरत है। उसका आरोप है कि मैनेजर लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।

विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की और लगातार जान से मारने की धमकी दी। महिला ने शिकायत में यह भी कहा है कि आरोपी उसे झूठे मामले में फंसाकर नौकरी से निकलवाने की धमकी देता था। पीड़िता के अनुसार, वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है और उसकी 10 वर्षीय बेटी है। नौकरी ही उसके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन है, इसलिए वह लंबे समय से भय और मानसिक तनाव में जीवन बिता रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।