ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरनिर्दोष फंसेंगे नहीं, दोषी बचेंगे नहीं : भाजपा

निर्दोष फंसेंगे नहीं, दोषी बचेंगे नहीं : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं पोटका विधायक मेनका सरदार ने गुरुवार को जादूगोड़ा के कुलडि़या एवं दुढ़कु गांव के निवासियों के साथ बैठक कर उन्हें आश्वस्त किया कि बच्चा चोर की अफवाह से...

निर्दोष फंसेंगे नहीं, दोषी बचेंगे नहीं : भाजपा
Center,JamshedpurFri, 02 Jun 2017 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं पोटका विधायक मेनका सरदार ने गुरुवार को जादूगोड़ा के कुलडि़या एवं दुढ़कु गांव के निवासियों के साथ बैठक कर उन्हें आश्वस्त किया कि बच्चा चोर की अफवाह से हुई हिंसक घटना में पुलिसिया कार्रवाई का दंश निर्दोष ग्रामीण नहीं झेलेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि जादूगोड़ा थाना प्रभारी द्वारा कई निर्दोषों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उनसे थाने में जुर्म का कबूलनामा भी करवाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। सभी दिहाड़ी मजदूर हैं तथा खेती पर भी आश्रित हैं, ऐसे में कई घरों में कुछ दिन से चूल्हा तक नहीं जला है। ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए विधायक मेनका सरदार ने कहा कि निर्दोषों पर कार्रवाई नहीं होने दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें