ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुर31 को गुरु मां माधवी का जन्मोत्सव मनेगा

31 को गुरु मां माधवी का जन्मोत्सव मनेगा

जमशेदपुर संवाददाता श्री दयाल संघ ने बैठक कर श्री गुरु मां माधवी का जन्मोत्सव...

31 को गुरु मां माधवी का जन्मोत्सव मनेगा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 28 Dec 2020 07:43 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर संवाददाता

श्री दयाल संघ ने बैठक कर श्री गुरु मां माधवी का जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता निरंजन काबरा ने की। उन्होंने कहा कि कोरोना के मद्देनजर प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन होगा। सादगीपूर्ण तरीके से कार्यक्रम होगा। 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे केक काटकर गुरु मां की पूजा अर्चना होगी। शाम छह बजे से अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कीर्तन का समापन एक जनवरी सुबह 5 बजे होगा। कीर्तन में स्थानीय गायकार पवन शर्मा, किशोर शर्मा व रंजीत भजन की प्रस्तुति देंगे। बैठक मे रंजीत श्रीवास्तव, बैद्यनाथ शर्मा, मनोज गोयल, राजकुमार, श्याम सुंदर सिंह व संजय अग्रहरी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें