ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमानगो में तीन दिन से पानी सप्लाई बंद, लोगों ने किया हंगामा

मानगो में तीन दिन से पानी सप्लाई बंद, लोगों ने किया हंगामा

मानगो की विभिन्न बस्तियों में लगातार दिनों से पानी सप्लाई नहीं होने से परेशान लोगों ने बुधवार को मानगो गांधी मैदान स्थित पेयजल स्वच्छता कार्यालय परिसर में हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेता...

मानगो में तीन दिन से पानी सप्लाई बंद, लोगों ने किया हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 19 Sep 2019 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

मानगो की विभिन्न बस्तियों में लगातार दिनों से पानी सप्लाई नहीं होने से परेशान लोगों ने बुधवार को मानगो गांधी मैदान स्थित पेयजल स्वच्छता कार्यालय परिसर में हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी गई है कि पानी सप्लाई दुरुस्त नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। लोगों का कहना था कि उलीडीह के टैंक रोड, बिरसा रोड, बाल्टी कारखाना, राजेंद्रनगर में पिछले तीन दिन से पानी सप्लाई नहीं की जा रही है। जब घरों में पीने का पानी भी नहीं बचा तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर हो गये। सैकड़ों महिला-पुरुषों का हुजूम पेयजल स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता के कार्यालय पर पहुंचा और प्रदर्शन किया। कार्यपालक अभियंता मंतोष मणि को मौके पर बुलाने की मांग की गई तो कार्यपालक अभियंता के कहने पर सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह ने मौके पर आकर शाम को पानी चालू करने का भरोसा दिलाया। आक्रोशित लोगों को बताया गया कि मोटर जल जाने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार जनता नहीं आप हैं, इसलिए पानी आपको देना होगा। तब जाकर सहायक अभियंता ने बाइपास लाइन से पानी देने को कहा। साथ ही कहा कि गुरुवार से पानी सप्लाई सामान्य हो जाएगी। लगभग एक हजार घर पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। मानगो उलीडीह पंडित लाइन के रहने वाले विकास झा, नागमणि सिंह, रवि कुमार और सोमाय हेम्ब्रम ने बताया कि मानगो में पानी की किल्लत आम बात हो गई है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी लोगों को पीने को पानी नहीं मिल रहा है और सरकार कहती है कि झारखंड तेजी से विकास कर रहा है। कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। इस मौके पर सोनू सिंह, पप्पू, धीरेंद्र चौहान, मनोज यादव, संजीत शर्मा, शशि शर्मा, दीगर महतो, जी राव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें