लुआबासा में 33000 वोल्ट का तार टूटा, छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति से जुड़े डेढ़ लाख लोग बेपानी

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप हो गई है, जिससे 22 पंचायतों के लगभग डेढ़ लाख लोग पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। इस समस्या का कारण बिजली आपूर्ति में बाधा और 33 हजार वोल्ट का तार टूटना है। मरम्मत का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

लुआबासा में 33000 वोल्ट का तार टूटा, छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति से जुड़े डेढ़ लाख लोग बेपानी

जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप पड़ गई है। 22 पंचायतों के करीब डेढ़ लाख लोग पानी नहीं मिलने से परेशान हैं। यह स्थिति पहले बिजली आपूर्ति बाधित रहने और सोमवार की शाम 33000 वोल्ट का तार टूट जाने के कारण उत्पन्न हुई है। 33 हजार वोल्ट का तार सोमवार शाम लुआबासा के समीप आंधी की वजह से टूटा। इसके कारण लुआबासा इंटकवेल से पानी फिल्टर प्लांट को नहीं भेजा जा सका। समस्या यह है कि रात में अंधेरे की वजह से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। परंतु मंगलवार सुबह भी बिजली विभाग ने मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया था।

जलापूर्ति योजना के संचालक जेमिनी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अरुण कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वे स्थानीय जूनियर इंजीनियर से तार जोड़ने को लेकर बार-बार फोन कर रहे हैं, परंतु वे फोन ही नहीं उठा रहे हैं। इसके कारण जलापूर्ति बहाल करने के तमाम प्रयास विफल साबित हो रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।