Jamshedpur News: जसकनडीह में सात साल बाद भी पेयजल योजना अधूरी
Jamshedpur News: जसकनडीह के मानकी मुंडा भवन में ग्राम प्रधान जगन्नाथ देवगम की अध्यक्षता में जन उलगुलान मोर्चा की बैठक हुई। ग्रामीणों ने गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत पिछले 7 वर्षों से पानी ना मिलने की शिकायत की। जन प्रतिनिधियों ने अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए शिकायत केंद्रीय मंत्रालय से करने का आश्वासन दिया।
Jamshedpur News: जसकनडीह के मानकी मुंडा भवन में ग्राम प्रधान जगन्नाथ देवगम की अध्यक्षता में जन उलगुलान मोर्चा की बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने बताया कि गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन बिछने के बावजूद पिछले सात वर्षों से उन्हें एक बूंद पानी नहीं मिला है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।शिकायत मिलने पर जन उलगुलान मोर्चा के मुख्य संयोजक कृतिवास मंडल, भरत कुमार सिंह और मंगल पात्रो ने गांव का दौरा किया और हर घर जाकर स्थिति का जायजा लिया। श्री मंडल ने लापरवाह अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इसकी शिकायत केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय से की जाएगी।
उन्होंने ग्रामीणों को जल्द जलापूर्ति शुरू कराने और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। बैठक में सुनीता कुंकल, मोना देवगम समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।


