ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरखरकई नदी में बड़ौदा से शिव घाट तक बनेगी दीवार

खरकई नदी में बड़ौदा से शिव घाट तक बनेगी दीवार

स्वर्णरेखा परियोजना खरकई नदी पर बागबेड़ा बड़ौदा घाट से जुगसलाई स्थित शिव घाट तक दीवार बनाएगी, ताकि बारिश के दौरान उफनने पर भी नदी का पानी दोनों क्षेत्र की बस्तियों में प्रवेश न करे। दरअसल, स्वर्णरेखा...

खरकई नदी में बड़ौदा से शिव घाट तक बनेगी दीवार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 21 Jun 2019 06:08 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वर्णरेखा परियोजना खरकई नदी पर बागबेड़ा बड़ौदा घाट से जुगसलाई स्थित शिव घाट तक दीवार बनाएगी, ताकि बारिश के दौरान उफनने पर भी नदी का पानी दोनों क्षेत्र की बस्तियों में प्रवेश न करे। दरअसल, स्वर्णरेखा परियोजना बाढ़ से बचाव की तैयारी में जुट गई है। राज्य जल संसाधन विभाग ने बाढ़ राहत के लिए नौ करोड 43 लाख दो हजार रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी दी है। इससे जिले में स्वर्णरेखा नदी के किनारे बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल गांव और चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर गांव के आसपास बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षा के कार्य भी होंगे, ताकि नदी का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों को दिक्कत न हो। हालांकि, स्वर्णरेखा परियोजना बाढ़ राहत के लिए एक अन्य योजना पर भी काम कर रही है। इसके मंजूर होने पर एकसाथ छह मोर्चे पर काम करना होगा। इधर, मुख्य अभियंता वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि स्वर्णरेखा परियोजना बाढ़ बारिश के मद्देनजर राहत के लिए सक्रिय है। सभी शाखाओं में अधिकारियों की टीम बनाकर प्रखंड स्तर प्रखंड स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। खरकाई नदी पर बागबेड़ा बड़ौदा के घाट से जुगसलाई के शिव घाट तक दीवार बनाने का काम जल्द शुरू होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें