ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरवोटरों को जागरूक करने के लिए ईवीएम से कराया गया मतदान

वोटरों को जागरूक करने के लिए ईवीएम से कराया गया मतदान

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के 49 और 48 विधानसभा क्षेत्र में दो पाली में 24 मतदान केंद्रों में 13 ईवीएम मशीन से गुरुवार को मतदाता जागरूकता के तहत प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मतदान की प्रक्रिया से...

वोटरों को जागरूक करने के लिए ईवीएम से कराया गया मतदान
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 18 Oct 2019 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के 49 और 48 विधानसभा क्षेत्र में दो पाली में 24 मतदान केंद्रों में 13 ईवीएम मशीन से गुरुवार को मतदाता जागरूकता के तहत प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मतदान की प्रक्रिया से जुड़ी बातें बताई गई। भारी संख्या में लोगों ने मतदान किया और उसकी जानकारी प्राप्त की। कुल 948 वोट डाले गये। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में 48 और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 49 कर्मचारियों ने मतदान प्रक्रिया संपन्न कराया। कुल 13 दल का गठन किया गया था। प्रत्येक दल में दो सदस्य जमशेदपुर अक्षेस के कर्मचारी थे। नगर प्रबंधक रवि भारती, ज्योतिपुंज पांडेय, स्वच्छता निरीक्षक पी. कुजूर, क्षेत्रीय कर्मी दिलीप बारिक, प्रकाश भगत सहित अन्य लोग अभियान में शामिल थे। वहीं, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देश पर चार जगहों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। झंडा सिंह मध्य विद्यालय, जवाहरनगर उर्दू मध्य विद्यालय, सिद्धो-कान्हो विद्यालय रिपीट कॉलोनी और जेपी स्कूल रोड नंबर पांच में ईवीएम-वीवीपैट की प्रदर्शनी लगाई गई। शनिवार को विवेकानंद अग्रेजी विद्यालय, टाटा आईटीआई, पदमलोचन महतो प्राथमिक विद्यालय, शारदा पब्लिक स्कूल में जागरूकता शिविर लगाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें