निकाय चुनाव को लेकर घर-घर वोटर पर्ची पहुंचा रहे बीएलओ

Feb 19, 2026 11:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता पर्ची का वितरण शुरू हो गया है। बूथ लेवल अफसर घर-घर जाकर पर्चियाँ पहुँचा रहे हैं। मतदाता पर्ची दिखाकर वोट डाल सकते हैं, भले ही उनके पास इपिक या अन्य प्रमाणपत्र न हो। हालांकि, कई मतदान केन्द्रों पर पर्ची का वितरण अभी शुरू नहीं हुआ है।

निकाय चुनाव को लेकर घर-घर वोटर पर्ची पहुंचा रहे बीएलओ

जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता पर्ची का वितरण शुरू हो गया है। बूथ लेवल अफसर घर-घर पर्ची पहुंचा रहे हैं। इस पर्ची को लेकर भी मतदान किया जा सकता है। अगर किसी मतदाता के पास इपिक या कोई अन्य प्रमाणपत्र नहीं है, तो भी वह केवल इस पर्ची को दिखाकर वोट डाल सकेगा। हालांकि बहुत से मतदान केन्द्र के बीएलओ ने अभी तक मतदाता पर्ची का वितरण शुरू नहीं किया है। इसके कारण वोटर अपने बीएलओ को खोज रहे हैं क्योंकि जब उन्हें पता चलता है कि बगल वाले मुहल्ले में तो पर्ची का वितरण वहां के बीएलओ ने किया है, जबकि उनका बीएलओ दिख ही नहीं रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।