23 को बूथों पर प्रकाशित की जाएगी अनमैप्ड वोटरों की सूची

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जिला प्रशासन 23 मई को उन मतदाताओं की सूची प्रकाशित करेगा, जिन्होंने अभी तक अपनी मैपिंग नहीं कराई है। सभी वोटरों को बीएलओ के माध्यम से अपनी मैपिंग करानी है। अनमैप्ड वोटर्स को बीएलओ से संपर्क करना होगा। मैपिंग की प्रक्रिया प्री एसआईआर के तहत की जा रही है।

23 को बूथों पर प्रकाशित की जाएगी अनमैप्ड वोटरों की सूची

जिला प्रशासन वैसे मतदाताओं की सूची 23 मई को प्रकाशित करेगा, जिन्होंने अभी तक अपनी मैपिंग नहीं कराई है। 2003 की मतदाता सूची के अनुसार सभी वोटरों को अपनी मैपिंग बीएलओ के माध्यम से करानी है। यह प्रक्रिया प्री एसआईआर के तहत कराई जा रही है। सूची प्रकाशित किये जाने से अनमैप्ड वोटर्स मैपिंग के लिए अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं, क्योंकि अनमैप्ड वोटर्स लिस्ट में बीएलओ के नाम और नंबर होंगे।अनमैप्ड वोटर्स लिस्ट की एक कॉपी बीएलओ को दी जाएगी, ताकि बीएलओ एएसडीडी लिस्ट को फाइनल कर सकें। बाकी अनमैप्ड वोटर्स अपने कागजात तैयार कर सकते हैं, जिन्हें एन्यूमरेशन फॉर्म के दौरान डिक्लेरेशन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।

इसलिए मैपिंग नहीं कराने वाले सभी वोटरों से अपनी तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।