Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsVoter List Errors in Jugaslai Municipal Elections Names in Odia and Bengali Instead of Hindi
निकाय चुनाव: मतदाता सूची में उड़िया व बांग्ला में नाम दर्ज होने से बढ़ी परेशानी

निकाय चुनाव: मतदाता सूची में उड़िया व बांग्ला में नाम दर्ज होने से बढ़ी परेशानी

संक्षेप:

जुगसलाई नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची में कई नाम हिंदी की जगह उड़िया और बांग्ला में हैं। वार्ड 13 और 15 में यह समस्या सामने आई है, जिससे उम्मीदवारों को परेशानी हो रही है। पहले भी मतदाता सूची में गड़बड़ियों की शिकायतें हुई हैं, लेकिन चुनाव अधिसूचना के बाद कोई बदलाव संभव नहीं है।

Feb 11, 2026 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जुगसलाई नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची में कई लोगों के नाम हिंदी के बजाय उड़िया और बांग्ला भाषा में दर्ज हैं। यह मामला फिलहाल वार्ड नंबर 13 और 15 से सामने आया है। इससे वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार परेशान हैं, क्योंकि हिंदी भाषी क्षेत्र में उड़िया और बांग्ला समझने वाले मतदाताओं को ढूंढना पड़ रहा है, ताकि सही नाम जानकर पर्ची पहुंचाई जा सके। बताया जाता है कि वार्ड 13 की मतदाता सूची में नंबर 738 पर अरुणा साहू का नाम उड़िया में दर्ज है, जबकि वार्ड 15 की वोटर लिस्ट में नंबर 1113 पर एक मतदाता का नाम बांग्ला में है।

भाषा की इस गड़बड़ी के बाद अन्य वार्डों के उम्मीदवार भी अपने क्षेत्र की वोटर लिस्ट की जांच करने लगे हैं। पहले भी एक वार्ड के निवासी का नाम दूसरे वार्ड की सूची में दर्ज होने की शिकायत नगर परिषद से की गई थी, लेकिन चुनाव अधिसूचना के बाद मतदाता सूची में बदलाव संभव नहीं है। स्थिति यह है कि पति का नाम एक वार्ड में और पत्नी व बच्चों का नाम दूसरे वार्ड की सूची में दर्ज है। वार्ड और बूथ बदलने से चुनाव लड़ने वालों को अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाहर प्रचार करना पड़ रहा है। एक उम्मीदवार ने इस स्थिति के लिए नगर परिषद को जिम्मेदार ठहराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;