बूथ दूसरे वार्ड में बनाए जाने से मानगो नगर निगम चुनाव में मतदाताओं में आक्रोश
जमशेदपुर में मानगो नगर निगम के वार्डों में मतदाताओं को अपने वार्ड के बजाय दूसरे वार्ड में वोट डालने के लिए भेजा जा रहा है। इस व्यवस्था से स्थानीय लोग नाराज हैं और इसे अदालत में चुनौती देने की योजना बना रहे हैं। मतदाता कहते हैं कि इससे उनकी वोटिंग प्रक्रिया प्रभावित होगी और नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम के कई वार्डों में मतदाताओं को अपने ही वार्ड के बजाय दूसरे वार्ड में जाकर मतदान करना पड़ेगा। इस व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। कई मतदाताओं ने इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाने का मन बना लिया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्डों की भौगोलिक सीमा और बूथ आवंटन में गंभीर गड़बड़ी की गई है। उदाहरण के तौर पर वार्ड नंबर एक का क्षेत्र सिटी इन से लेकर आजादनगर थाना तक फैला हुआ है, लेकिन इस वार्ड का मतदान केंद्र वार्ड नंबर चार में बनाया गया है। इससे वार्ड नंबर एक के मतदाताओं को दूसरे वार्ड में जाकर वोट डालना पड़ेगा, जहां उन्हें अपने वार्ड के प्रत्याशियों की सूची मिलने में दिक्कत हो सकती है।इसी
तरह वार्ड नंबर दो का क्षेत्र सहारा सिटी से लेकर माधोबाग तक है, लेकिन यहां के मतदाताओं को भी मतदान के लिए वार्ड नंबर चार जाना होगा। वहीं, वार्ड नंबर चार के मतदाताओं को वोट डालने के लिए वार्ड नंबर दो में भेजा गया है। इस आपसी अदला-बदली से मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।लोगों का कहना है कि इस व्यवस्था से न केवल मतदान प्रक्रिया प्रभावित होगी, बल्कि मताधिकार का भी हनन हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द बूथ व्यवस्था में सुधार की मांग की है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




