Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsVoter Awareness Campaign in Kitadiha Village by Sona Devi University NSS Unit
एनएसएस ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

एनएसएस ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

संक्षेप:

सोना देवी विश्वविद्यालय ने कीताडीह गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में विद्यार्थियों और सहायक प्राध्यापकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना और मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। छात्रों ने रैली निकाली और मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

Nov 03, 2025 05:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सोमवार को विश्वविद्यालय द्वारा अंगीकृत कीताडीह गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सोना देवी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी तथा सहायक प्राध्यापक शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढाना है। ग्रामीण मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करने तथा मतदान प्रतिशत बढाने के लिए सोना देवी विश्वविद्यालय की एनएसएस ईकाई द्वारा यह सराहनीय कार्य किया गया। इस मतदाता जागरूकता अभियान का नेतृत्व एनएसएस ईकाई की नोडल ऑफिसर पतत्रि माली तथा समन्वयक डॉ शिवचन्द्र झा ने किया। विद्यार्थियों ने कीताडीह गांव में उत्साह के साथ रैली निकाली और मतदाता जागरूकता से संबंधित कई नारा लगाकर मतदाताओं का ध्यान आकृष्ट किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित किया और उन्हें समय पर मतदान केंद्र जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस की नोडल पदाधिकारी पतत्रि माली ने कीताडीह गांव में महिला मतदाताओं से उनके मताधिकार के संबंध में बात की और उन्हें सपरिवार मतदान करने के लिए प्रेरित किया, ताकि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रतिशत बढाया जा सके। इस अवसर पर डॉ. शिवचन्द्र झा ने मतदाताओं से कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं यह हर नागरिक का कर्तव्य है। जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की सच्ची शक्ति है। कुलसचिव डॉ गुलाब सिंह आजाद ने विश्वविद्यालय परिसर से छात्र छात्राओं को मतदाता जागरूकता रैली के आयोजन के लिए शुभकामनाएं देकर रवाना किया। ज्ञात है कि घाटशिला विधानसभा सीट के लिए दिनांक 11 नवंबर को उपचुनाव होना है और मतों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।