विवेक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीबीएसई दसवीं में लहराया परचम
छोटा गोविंदपुर के विवेक विद्यालय ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। 173 छात्रों ने परीक्षा दी, सभी सफल रहे। प्रवीण राणा ने 97% अंक के साथ शीर्ष स्थान पाया, जबकि नंदिनी कुमारी ने 95% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य ने सफलता का श्रेय छात्रों और शिक्षकों को दिया।

छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्रों और शिक्षकों के बीच हर्ष का माहौल है। इस वर्ष कुल 173 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से सभी ने सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के मेधावी छात्र प्रवीण राणा ने 97% अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त कर संस्थान का मान बढ़ाया है। वहीं, नंदिनी कुमारी ने 95% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इनके साथ ही कुणाल सिंह, निहारिका कुमारी और अभिनव राज सिंह ने 93% अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सभी दृष्टिकोण से विद्यालय का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने आगे कहा कि विवेक विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए सदैव कृत संकल्पित रहा है और भविष्य में भी बेहतर परिणाम के लिए निरंतर काम करता रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


