ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरवीरेंद्र बने ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई के अध्यक्ष

वीरेंद्र बने ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई के अध्यक्ष

ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति की ओर से शनिवार को बागबेड़ा इकाई का गठन किया गया। डीएन ठाकुर की अध्यक्षता में मंच की बैठक में बागबेड़ा और आसपास के ब्रह्मर्षि परिवार के सदस्य शामिल...

वीरेंद्र बने ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई के अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 18 Feb 2018 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति की ओर से शनिवार को बागबेड़ा इकाई का गठन किया गया। डीएन ठाकुर की अध्यक्षता में मंच की बैठक में बागबेड़ा और आसपास के ब्रह्मर्षि परिवार के सदस्य शामिल हुए।

वीरेंद्र कुमार को अध्यक्ष और गणेश कुमार शर्मा को महासचिव चुना गया। सुरेंद्र कुमार, शशिरंजन कुमार, नंदकिशोर तिवारी, नारद कुंवर उपाध्यक्ष, महेश प्रसाद सिंह, चंद्रशेखर शर्मा एवं अमित चौधरी सचिव चुने गए। केंद्रीय महासचिव योगेंद्र समेत विजय नारायण, रामकुमार मिश्रा ने निर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। पदाधिकारियों से सकारात्मक सोच के साथ समाज की एकता को प्राथमिकता देने की अपील की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें